Friday, May 1, 2009

चुनावी आंधी - गांधी ही गाधी

आम चुनाव २००९ मे सैकड़ो ऐसे चुनावी योद्दा है जो अपनी विशिष्ठ शैली के कारण जनाकर्षण के केन्द्र बने हुए हैं ,भारतीय जनता पार्टी के पी.एम.इन वेटिग श्री लालकृष्ण अडवानी , काग्रेसी प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह , वामपंथी नेता प्रकाश कारत , गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी , बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , बहुजन समाज पार्टी की नेता और उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती , समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता बन चुके सपा महासचिव अमर सिंह , राष्ट्रीय जनता दल के नेता और रेल मंत्री श्री लालू प्रसाद यादव , फिल्मी अदाकार - अदाकारा हेमा मालिनी , संजय दत्त , सलमान खान , और प्रदेश की राजनीति मे जबरजस्त दखल और असर रखने वाले नेता लोकजन शक्ति के रामविलास पासवान , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री रमन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ,तमिलनाडू के वर्त्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री करूणानिधि और सुश्री जयललिता , आंध्रा के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रा बाबू नायडू और इनके समकक्ष अन्य ढेर सारे नेता गण यथा एन .सी .पी .नेता शरद पवार प्रधानमंत्री पद की होड़ मे नाम उछलने , बीजू जनता दल के नेता, उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एन.डी.ए.से नाता तोड़ने , एन .डी.ए.के संयोजक रह चुके जॉर्ज फर्नाडिस टिकिट मिलने के बजाए टिकिट कटने और निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण , विभिन्न तरह की चुनावी चर्चा मे हैं , परन्तु चुनाव २००९ के प्रचार की के दौरान ,जिसने बाजी मारी वह नेहरू -गांधी परिवार हैं । काग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी , काग्रेस के महासचिव श्री राहुल गांधी , काग्रेसी प्रचारक श्रीमती प्रिंयका गांधी , भाजपा नेत्री मेनका गाधी ,उनके सुपुत्र श्री वरुण गांधी अपनी -अपनी शैली के कारण सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने रहे हैं चाहे प्रसंशा हो या विरोध दोनों की अगुवायी इसी खानदान के हाथो रही हैं . २००९ की चुनावी आंधी मे गांधी ही गांधी छाये रहे इसमे कोई दो राय नही है ,अब परिणाम ही तय करेगे की काग्रेसी गांधी और भाजपायी गांधी मे कौन ज्यादा सफल रहा हैं .

No comments: